Dalsinghsarai

एसएफआई कार्यकर्ता 21 जून को दलसिंहसराय थाना का करेंगे घेराव

दलसिंहसराय,एसएफआई के नेता कुंदन यादव पर जिला परिषद् क्षेत्र संख्या 26 की सदस्या के द्वारा लगाए गए आरोपों के खिलाफ आर. बी. कॉलेज में कार्यकर्ताओ की बैठक आयोजित की गई.बैठक में संगठन के कार्यकर्ताओ ने इस आरोप को छात्र आंदोलन और जनपक्षधर राजनीति के खिलाफ एक सुनियोजित साजिश करार दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

बैठक की अध्यक्षता मो.सुलेमान ने तथा जिला अध्यक्ष नीलकमल यादव के पर्यवेक्षण में हुआ.इसमें संगठन के विस्तार,सदस्यता अभियान और छात्र हित के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई.इस दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि यदि साजिश के खिलाफ जल्द न्याय नहीं मिला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 21 जून को एसएफआई के नेतृत्व में दलसिंहसराय थाना का घेराव किया जाएगा.

 

 

ताकि प्रशासन को इस मामले में निष्पक्ष जांच करें.छात्र नेता प्रिंस कुमार ने कहा कुन्दन यादव सोशल मीडिया पर हर जनउपयोगी मुद्दा को उठाते है इस लड़ाई को एसएफआई लड़ेगी एबं जीतेगी और झूठे मुकदमा को प्रसाशन को वापिस लेना होगा.मौके पर अर्जुन कुमार,संतोष कुमार,राज कुमार,शुभम कुमार, मनीष कुमार,गौरव कुमार,अंकेश कुमार,अखिलेश कुमार , कुन्दनं कुमार एवं कई छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!