Patna

सफलता की एक मिसाल कायम की;मजदूर से मालिक बनी फुला महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा

पटना. खगरिया.बेलदौर प्रखंड के आकाश ग्राम संगठन की सदस्य फुला देवी ने अपनी हिम्मत और अथक परिश्रम से सफलता की एक मिसाल कायम की है। कभी दूसरों के खेतों में दिहाड़ी मजदूरी करने वाली फुला देवी आज अपने गांव में सफलतापूर्वक एक किराना दुकान चला रही हैं और उनकी मासिक आय अच्छी हो गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

फुला देवी का जीवन कभी चुनौतियों से भरा था। तीन बेटों और एक बेटी की मां होने के साथ-साथ उन्हें अपने मानसिक रूप से बीमार पति की देखभाल भी करनी पड़ती थी। पति के इलाज में उनका सारा पैसा खर्च हो गया, जिससे परिवार का भरण-पोषण मुश्किल हो गया। इन परिस्थितियों में, उन्होंने खेतों और घरों में मजदूरी करना शुरू कर दिया। उनके मन में हमेशा यह इच्छा थी कि उन्हें कोई आर्थिक मदद मिले, जिससे वह अपना छोटा-मोटा व्यवसाय शुरू कर सकें और अपने परिवार को बेहतर जीवन दे सकें। एक दिन, गांव की कुछ महिलाओं ने उन्हें सतत जीविकोपार्जन योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस योजना ने उनके जीवन में एक नया अध्याय खोला।

 

 

योजना के तहत, फुला देवी को वित्तीय प्रबंधन, उद्यमिता और कौशल विकास का व्यापक प्रशिक्षण मिला। उन्होंने समुदाय आधारित और सीबीईडी (समुदाय आधारित उद्यम विकास) कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लिया। जिससे उनका आत्मविश्वास काफी बढ़ा। प्रशिक्षण के बाद खरीदी सिलाई मशीन फुला देवी ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद पहला कदम एक सिलाई मशीन खरीदकर उठाया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!