Patna

गांव पहुंचा सेना के जवान का पार्थिव शरीर, मचा कोहराम

पटना.जहानाबाद।मखदुमपुर प्रखंड के जय विगहा गांव में सेना के जवान का पर्थिक शरीर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों के चीत्कार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया ।वही सेना के आए जवानों ने शव की सलामी दी।मृत जवान जय विगहा गांव निवासी नरेंद्र कुमार बताये जाते है जिसकी मौत इलाज के दौरान हो गई है ।जानकारी के अनुसार जय विगहा गांव निवासी सेवानिवृत हेडमास्टर स्वर्गीय महेंद्र प्रसाद के पुत्र नरेंद्र कुमार सेना में 2002 में भर्ती हुए थे ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

जिन्हें ब्रेन में ट्यूमर हो गया था ।जिसका ऑपरेशन 16 मई को हुई थी ,वही 5 जून को लखनऊ में ही इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं शुक्रवार की सुबह गांव जब शव पहुंचा तो परिजनों के दहाड़ से माहौल गमगीन हो गया ।

 

वही गया ओटीएस से आए सेन के जवानों ने पर्थिक शरीर श्रद्धांजलि दिया एवं शव की अंतिम सलामी दी ।इस दौरान भारत माता की जय वीर जवान अमर रहे नारेबाजी होती रही। मौके पर मंझोस पंचायत के मुखिया रामनिवास शर्मा एवं स्थानीय थाने के जवान भी मौजूद थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!