Samastipur

समस्तीपुर:महिला उत्पीड़न के आरोपी ट्रेनी डिप्टी कलेक्टर सस्पेंड

समस्तीपुर.ट्रेनी डिप्टी कलेक्टर अभिराम कुमार को बुधवार को बिहार सरकार ने निलंबित कर दिया है। सरकार के अपर सचिव उमेश कुमार ने इसको लेकर अधिसूचना जारी की है। इसके साथ ही समस्तीपुर के डीएम रोशन कुशवाहा ने अभिराम कुमार के निलंबन की पुष्टि की है।अभिराम कुमार पर सीवान की एक महिला ऑफिसर ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाते हुए सीवान महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद जब सिवान महिला थाने की पुलिस समस्तीपुर पहुंची तो अभिराम कुमार यहां से फरार हो गए। इन दिनों वह समस्तीपुर के योजना विभाग में प्रतिस्थापित थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

प्रधानमंत्री कार्यक्रम में मधुबनी में लगी थी ड्यूटी नहीं पहुंचे

 

बतलाया गया है कि अभिराम कुमार की ड्यूटी पिछले दिनों मधुबनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में लगाया गया था। उन्हें मधुबनी कलेक्ट्रेट में योगदान करना था । लेकिन उन्होंने विभागीय आदेश के बावजूद कलेक्ट्रेट में ज्वाइन नहीं किया। जिसको देखते हुए मधुबनी के डीएम ने भी घोर लापरवाही की रिपोर्ट सरकार से की थी।वहीं, समस्तीपुर में लंबे समय से फरार चल रहे अभिराम कुमार के बारे में समस्तीपुर के डीएम ने पूर्व में ही सरकार को एक रिपोर्ट भेजी थी। बताया गया है कि दोनों मामले में उनसे स्पष्टीकरण की मांग की गई थी। लेकिन उन्होंने स्पष्टीकरण का जवाब नहीं दिया इसके बाद विभागीय स्तर पर समीक्षा उपरांत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

 

 

महिला अधिकारी से पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान हुई थी दोस्ती

 

अभिराम की दोस्ती पटना में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के दौरान वर्तमान में सिवान में पदस्थापित महिला अधिकारी से हुई थी। बाद में दोनों ने प्रतियोगी परीक्षा क्रैक किया। उनकी प्रतिनियुक्ति समस्तीपुर में हुई। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी स्थापित हुआ उसके बाद दहेज के रूप में एक करोड़ की मांग उनके और परिवार के द्वारा की जाने लगी। फिर महिला अधिकारी से इन्होंने बात करना बंद कर दिया। इसके बाद इस मामले में महिला अधिकारी द्वारा सिवान महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।‌ जिस मामले में यह फरार चल रहे हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!