समस्तीपुर:शादी के छह महीने बाद पत्नी की हत्या,6 लाख मांग रहा था
समस्तीपुर में एक महिला की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान विक्की कुमारी की पत्नी अन्नु कुमारी (20) के रूप में हुई है। अन्नु की शादी 6 महीना पहले ही हुई थी। घटना कर्पूरी ग्राम थाना इलाके के सिंघिया खुर्द वार्ड-6 की है।अन्नु के पिता ने मनोज कुमार ने बताया कि, 21 नवंबर को अपनी बेटी की शादी विक्की कुमार के साथ की थी। 6 लाख रुपए कैश, बाइक और 50 ग्राम सोना देकर शादी की थी, लेकिन, शादी के 3 महीना बाद से ही उनके दामाद और समधी दुकान खोलने के लिए 6-7 लाख रुपए और मांगने लगे।
उन्होंने बताया कि, ‘बेटी को पैसे के लिए टॉर्चर किया जा रहा था। मैंने कहा कि कुछ दिन रुकें। जमीन का सौदा होगा, तो पैसे देंगे। अभी हाथ खाली है। शादी में लिया कर्ज भी वापस नहीं कर पाया हूं। इस दौरान उनकी बेटी को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जाने लगा.दो महीना पहले एक शादी समारोह में वह वैशाली आई थी, एक सप्ताह बाद ही वह लौट आई थी। तब से लगातार उसे प्रताड़ित किया जा रहा था। बेटी ने फोन पर सारी बात बताई थी।’
गांव वालों ने दी बेटी की मौत की जानकारी
शनिवार रात उन्हें गांव के लोगों ने फोन किया कि उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है। रात करीब 11 बजे जब वे लोग सिंघिंया खूर्द गांव पहुंचे, तो उनकी बेटी की मौत हो चुकी थी। परिवार के लोग वहां से भाग गए थे।
मृतक के पिता का कहना है कि, ‘मेरी बेटी के साथ पहले मारपीट की गई। उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। ससुराल वाले शव को जलाने की फिराक में थे।’करपुरीग्राम थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि, ‘शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है, ताकि किस वजह से हुई है वो पता चल पाए। परिवार वालों ने आवेदन नहीं दिया। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
