Samastipur

समस्तीपुर:जिसने बैंक ऑफ महाराष्ट्र से लिया गोल्ड लोन उसी ने करवाई लूट,मां-बेटी समेत 5 अरेस्ट,447 ग्राम सोना बरामद

समस्तीपुर जिले में नगर थाना क्षेत्र के काशीपुर स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 7 मई को 10 करोड़ के आभूषण और 15 लाख नकदी की हुई लूट में पुलिस ने मां-बेटी समेत पांच और अपराधियों को दबोचा है। उसके पास से लूट के 447 ग्राम सोने के आभूषण, लूट की बाइक, पिस्टल व गोली बरामद किए गए हैं। सोमवार को एसडीपीओ संजय कुमार पांडेय ने प्रेस वार्ता में बताया कि एसटीएफ, डीआईयू व नगर पुलिस की संयुक्त कारवाई में सभी को गिरफ्तार किया गया है। बरामद सोना की कीमत करीब 45 लाख रुपये बतायी जा रही है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

गिरफ्तार बदमाशों में मोहनपुर थाना क्षेत्र के विनगामा निवासी व वर्तमान में नगर थाना के काशीपुर निवासी अशेश्वर प्रसाद राय के पुत्र दीपक कुमार उर्फ दीपक मुंशी, कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी व वर्तमान में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्शनगर निवासी राजकुमार झा के पुत्र रमेश कुमार झा, वैशाली के महनार थाना क्षेत्र के खरजामा के रामबाबू राय की बेटी अनुराधा कुमारी व पत्नी फुलपरी देवी के अलावा वैशाली के देसरी थाना क्षेत्र के सुरेश साह के पुत्र दीपक सोनार शामिल हैं। दीपक ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार करते हुए घटना में शामिल अन्य अपराधियों का नाम बताया।

 

रमेश ने रची थी बैंक लूट की साजिश

दीपक मुंशी ने पुलिस को बताया है कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती रमेश कुमार झा के कहने पर की गई थी। रमेश ने ही बताया था कि बैक में काफी मात्रा में सोना रखा है। उसने बैंक से गोल्ड लोन भी ले रखा था। दीपक को उसने बताया था कि बैंक में स्टाफ भी कम है। इसके बाद दीपक, अखिलेश राय के साथ रमेश के घर गये। रमेश ने बैंक से 23 लाख का गोल्ड लोन अपनी पत्नी व बच्चे के नाम से ले रखा था। बैंक पैसा जमा करने का दबाव बना रहा था। एसडीपीओ ने बताया कि रमेश ने बैंक में जो आभूषण रखा था, उसको बैंक के चेकर से मिलीभगत कर ज्वेलरी का मूल्य बढ़ाकर लोन लिया था।

 

इसी कारण रमेश झा ने डकैती करवाई। रमेश ने भी अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। एसडीपीओ ने बताया कि घटना के बाद रमेश दीपक के साथ रजरप्पा मंदिर, दिल्ली व जालंघर गया था। जालंघर कोर्ट में वह आत्मसमर्पण करने वाला था। इसी दौरान पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। दीपक मुंशी ने बताया कि अखिलेश राय उर्फ गोलू की ससुराल से आभूषण की बरामदगी हुई हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!