समस्तीपुर:दूसरी शादी करने जा रहा था,पत्नी पहुंच गई,नसीमा से लव मैरिज की;कुंवारा बताकर विवाह किया
समस्तीपुर कोर्ट में पति-पत्नी का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। शादीशुदा होने के बाद भी मोहम्मद कलाम खुद को कुंवारा बताकर मंगलवार को शादी करने जा रहा था।पत्नी ने ना सिर्फ शादी रुकवाई, बल्कि कोर्ट में भी जमकर हंगामा किया। पहली पत्नी की कहानी सुनकर लड़की ने शादी से इनकार कर दिया, लेकिन घंटों कोर्ट में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा।
रॉन्ग नंबर से शुरू हुई कलाम-नसीमा की बातचीत
मोहम्मद कलाम की पत्नी नसीमा खातून ने बताया- ‘3 साल पहले मोहम्मद कलाम की रॉन्ग नंबर से बातचीत शुरू हुई। धीरे-धीरे मुलाकातों का दौर शुरू हुआ। दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। प्यार परवान चढ़ा तो हमने मुस्लिम रीति रिवाज से शादी कर ली।
‘शादी के बाद मोहम्मद कलाम मुझे अपने साथ करनाल लेकर चला गया। 3 सालों तक करनाल में रहा, लेकिन मुझे बच्चा नहीं हुआ।’मैंने शादी के वक्त ही उसे बता दिया था कि मुझे बच्चे नहीं हो सकते हैं। मैंने फैमिली प्लानिंग करा रखी है। इसी बात को लेकर हमारा करनाल में झगड़ा हुआ, वो वहां से भाग कर समस्तीपुर चला गया।’
ड्रामे का वीडियो भी सामने आया है। वकीलों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने पर गांव समाज के लोगों ने मामले को अपने स्तर पर सुलझा लेने की बात कही।
साढ़े 3 साल पहले शुरू हुई थी बातचीत
नसीमा ने आगे बताया, ‘करीब साढ़े तीन साल पहले रॉन्ग नंबर से हम दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। परिवार की एक महिला की शादी सुल्तानपुर गांव में थी, जिस कारण दोनों के बीच धीरे-धीरे बातचीत गहरी होती गई और प्यार हो गया।’मोहम्मद कलाम ने लड़की को बताया है कि कुंवारा हूं और अब शादी करना चाहता हूं। मैंने उसे 3 साल पहले ही बता दिया था कि मैं शादीशुदा हूं। 3 बच्चों की मां हूं। पति से तलाक होने के कारण मैंने फैमिली प्लानिंग भी करा रखी है। मोहम्मद कलाम करनाल में मार्बल फैक्ट्री में काम करता है।’
पत्नी ने शादी के किया इनकार
पत्नी के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद दूसरी लड़की के घर वालों ने शादी से इनकार कर दिया। बात बढ़ी तो गांव समाज के लोगों ने इस मामला को सुलझाने की कोशिश की। लेकिन मामला नहीं सुलझा।दोनों को लेकर गांव के लोग समस्तीपुर कोर्ट पहुंचे। जहां दोनों ने जमकर बवाल मचाया। लड़के ने कई बार कोर्ट से भागने का प्रयास किया, लेकिन लड़की ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया।
पत्नी का अफेयर चल रहा है
मोहम्मद कलाम का कहना है, ‘नसीमा ने मुझे नहीं बताया कि उसने फैमिली प्लानिंग करवा रखी है। जब मुझे ये पता चला तो मैंने कहा दोबारा ऑपरेशन करने पर बच्चा हो जाएगा। जालंधर में रहते हुए उसे एक दूसरे लड़के से नजदीकी बढ़ गई है। उसके साथ मिलकर जान से मारने की धमकी दी है।’मुझे पत्नी ने खुद समस्तीपुर भगा दिया था। उसने कहा था कि तुम दूसरी शादी कर लो। अब जब शादी फिक्स हो गई तो बेवजह बवाल करने लगी।’
पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी अपराध
वकील संजय कुमार बबलू ने बताया- ‘इस्लाम में 4 शादी की बात कही गई है। लेकिन अगर युवक पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करता है, तो पहली पत्नी का पूरा खर्चा उसे देना होगा।’अगर वह ऐसा नहीं करता है, तो कानूनन अपराध माना जाता है। नसीमा को न्याय दिलाने के लिए वह न्यायाधीश के सामने पूरी मामला रखेंगे।’
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
