Patna

समस्तीपुर:15 दिनों से पानी नहीं मिलने से नाराज लोगों ने किया एनएच 322 जाम, हंगामा

समस्तीपुर: सरायरंजन प्रखंड के भगवतपुर पंचायत के वार्ड 12 के लोगों ने बुधवार को पानी नहीं मिलने से नाराज होकर भगवतपुर चौक पर एनएच 322 को जाम कर दिया. लोगों का कहना था कि लगभग 15 दिनों से बिल्कुल हीं पानी नहीं मिल रहा है.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पानी के लिए कई बार पंचायत के जनप्रतिनिधियों एवं प्रखंड अधिकारी को भी कहा गया. लेकिन किसी ने नहीं सुनी. लोगों ने यह भी बताया कि पीने का पानी के लिए तरस रहे हैं. थक-हार कर सड़क जाम करना पड़ रहा है. जाम की सूचना पर पहुंचे उप प्रमुख संजीव ठाकुर ने आक्रोशित लोगों को समझाबुझा कर कर शांत किया. पानी मिलने का आश्वासन दिया. तब जाकर एक घंटे बाद सड़क जाम समाप्त हुआ.

 

 

इधर, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि समरसेबल का बोरिंग हो चुका है. जल्द ही लोगों को पीने का पानी मिलना शुरू हो जायेगा. सड़क जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई. सड़क जाम समाप्त के बाद सड़क पर यातायात बहाल हुआ.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!