Samastipur

समस्तीपुर:100 रुपय के लिए भतीजे ने चाचा को मार डाला,शराब के नशे में मारपीट,गिरफ्तार

समस्तीपुर: दलसिंहसराय अनुमंडल अंतर्गत उजियारपुर थाना क्षेत्र में आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया।थाना क्षेत्र के मालती शेख टोला निवासी मोहम्मद जाकिर रहमान (35) की उनके ही भतीजे इमरान ने पीट-पीटकर मात्र 100 रुपय को लेकर हत्या कर दी।घटना की जानकारी मिलते ही उजियारपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

शराब के नशे में माँगा 100 रुपय

 

जानकारी के अनुसार रात्रि में आरोपी इमरान अपने दोस्त के साथ पुल पर खड़ा होकर बात कर रहे थे।इस दौरान मृतक मोहम्मद जाकिर रहमान शराब के नशे में आ रहा था। अपनी भतीजा को गाली गलौज करते हुए उनसे 100 रुपय का मांग किया उन्होंने अपने चाचा को समझाते हुए कहा कि आप हमारी मां से मजाक करते हैं तो मुझे गाली ना दें। इसी को लेकर विवाद हो गया और आरोपी ने मृतक के साथ मारपीट कर दिया।

 

 

स्थानीय स्तर पर डॉक्टर से दिखाया

 

वही हल्ला सुनकर आसपास के लोग जख्मी को स्थानीय स्तर पर डॉक्टर से दिखाया गया। सोमवार के सुबह मृतक का तबीयत बिगड़ने लगा तो परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जा रहे थे जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

 

पुलिस ने भतीजा को किया गिरफ्तार

 

घटना की पुष्टि करते हुए उजियारपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम को मौके पर भेजा गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। वही जाकिर के मौत के बाद परिजनों ने आरोपी इमरान को पकड़ कर पिटाई कर दिया सूचना पर पहुंची पुलिस जख्मी इमरान को अपनी कब्जे में लिया और इलाज हेतु सदर अस्पताल में भर्ती करवा कर अपने साथ ले गई।

 

आरोपी को फांसी की सजा की मांग

 

वहीं मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है मृतक के दो बच्चे हैं ।मृतक मोहम्मद जाकिर रहमान घर पर ही खेती बाड़ी का काम करते हैं ।मृतक की बहन निशा नाज खातून ने बताया कि अब उनकी पत्नी और दो छोटे-छोटे बच्चे कैसे रहेंगे ।आरोपी को फांसी की सजा दी जाए ।अन्यथा उसके जमीन लेकर मृतक की पत्नी एवं बाल बच्चे के परवरिश कराया जाये।

 

कुणाल गुप्ता।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!