Samastipur

समस्तीपुर:ससुराल में विवाहिता की मिली लाश:भाई ने लगाया हत्या का लगाया आरोप

समस्तीपुर जिले के हलई थाना क्षेत्र के बनवीरा ठूठापर गांव में सोमवार को संदिग्ध की स्थिति में एक विवाहिता की मौत हो गई। विवाहिता की पहचान गांव के रमेश राय की पत्नी संगीता कुमारी (30) के रूप में की गई है। विवाहिता के शरीर पर कई जगह जख्म का निशान है।मृतक के भाई ने दहेज के लिए पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर हलई थाने की पुलिस ने शव‌ जब्त कर पोस्टमर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना के बाद ससुराल वाले घर से फरार हो गए हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

2020 में हुई थी शादी

 

वैशाली के पातेपुर थाना क्षेत्र इनायतपुर गांव निवासी धर्मवीर राय ने कहा कि मेरी बहन की शादी 2020 में बनवीरा के रमेश राय से हुई थी। दहेज भी दिया था। 2 बच्चे भी हुए। मेरी बहन को मेरे जीजा के अलावा ननद, सास-ससुर दहेज में और रुपए के लिए प्रताड़ित करते थे।कई बार पंचायत भी हुआ, लेकिन स्थिति सामान्य नहीं हुई। रविवार की रात सूचना मिली की बहन की मौत हो गई। हम लोग सोमवार की सुबह पहुंचे तो ससुराल वाले घर में नहीं थे। मेरी बहन की लाश घर में पड़ी थी। हाथ फैक्चर था। मेरी बहन की पीटकर हत्या की गई है। बॉडी पर जख्म के भी निशान है।

 

आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी

 

पटोरी के डीएसपी बीके मेधावी ने बताया कि विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत हुई है। लाश को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत की वजह क्या है। अभी परिवार वालों ने आवेदन नहीं दिया है आवेदन मिलते ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!