Samastipur

समस्तीपुर:प्रेमी ने दिया दगा तो प्रेमिका ने किया आत्महत्या का प्रयास

समस्तीपुर:विभूतिपुर : थाना क्षेत्र के एक गांव में एक शादीशुदा महिला के प्रेमी ने जब प्यार में दगा दिया तो प्रेमिका ने भी जहर खा आत्महत्या का प्रयास किया. बताया जाता है कि गांव कर एक युवक को अपनी पड़ोसन से प्यार हो गया. प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर तक पहुंच जाता था.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इसकी भनक प्रेमिका के घरवालों को लग गई. शुक्रवार की रात परिवार वालों ने प्रेमिका के घर प्रेमी के पहुंचने की सूचना पर घेराबंदी शुरू की. संकट को अपने तरफ आते देख प्रेमी भागने लगा. सीधा दो मंज़िला छत से छलांग लगा फरार हो गया. प्रेमी ने अपनी जान तो बचा ली, लेकिन प्रेमिका को अकेला छोड़ गया.

 

 

प्रेमिका ने जिस प्रेमी को अपना सब कुछ समझ पति को धोखा देकर अपने आशिक के साथ जीने मरने की कसमें खायी थी. वह प्रेमी को भागते देख टूट चुकी थी. उसने भी जहर खा अपनी जीवन लीला समाप्त करना चाह रही थी. लेकिन इलाज के दौरान वह बच गई. अभी वह ज़िंदगी और मौत के बीच झूल रही है. इस प्रेम कहानी की चर्चा जोरों पर है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!