Samastipur

समस्तीपुर:हाइवा ने बाइक सवार होटल संचालक को रौंदा:युवक ने मौके पर तोड़ा दम;आगजनी, सड़क जाम

समस्तीपुर के मथुरापुर इलाके में रविवार को तेज रफ्तार हाइवा से कुचलकर एक होटल संचालक की मौत हो गई। घटना मुक्तापुर धर्मकांटा के पास की है। मृतक की पहचान वारिसनगर थाना क्षेत्र के गोही गांव के रहने वाले कैलाश शाह के बेटे 20 साल के नंदन कुमार के रूप में की गई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना की सूचना पर मथुरापुर थाने की पुलिस ने शव‌ को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। उधर घटना के विरोध में लोगों ने शव‌ के साथ समस्तीपुर-दरभंगा मुख्य पथ को करीब 2 घंटे तक जाम रखा। जाम के कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधि के हस्तक्षेप पर सड़क जाम खत्म कराया गया।

 

बाइक से होटल के लिए जा रहा था नंदन

 

मृतक नंदन बाजार समिति के पास एक होटल का संचालन करता था। वह बाइक से घर से अकेले ही होटल जा रहा था। इसी दौरान मुक्तापुर धर्म कांटा के पास सामने से आ रही एक हाइवा ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद नंदन सड़क पर गिर गया, जिसके बाद हाइवा ने उसे कुचल दिया। हादसे को अंजाम देने के बाद ड्राइवर हाइवा लेकर घटनास्थल से फरार हो गया। बाद में गुस्साए लोगों ने शव‌ के साथ समस्तीपुर-दरभंगा पथ को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।इस दौरान मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। हालांकि बाद में बड़ी संख्या में जिला मुख्यालय से पुलिस बल पहुंची। इस दौरान करीब 2 घंटे तक समस्तीपुर-दरभंगा पथ पर यातायात ठप रहा।

 

पुलिस पदाधिकारी ने क्या कहा?

 

मथुरापुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बतलाया कि हाईवे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। गुस्साए लोगों ने कुछ देर के लिए सड़क जाम भी किया था। बाद में लोगों को समझा-बुझाकर सड़क जाम खत्म कराया गया। शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!