Samastipur

समस्तीपुर:तेज रफ्तार हाईवा ने एक साइकिल सवार युवक को रौंद दिया,मौत

समस्तीपुर :शिवाजीनगर।प्रखंड अंतर्गत परसा पंचायत के रहने वाले दरभंगा जिला के बहेरी थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार हाईवा ने एक साइकिल सवार युवक को रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार को बहेरी बहेडा़ मुख्य सड़क स्टेट हाइवे 88 पर पांडव लाइन होटल के समीप की बताई जा रही है। मृतक की पहचान शिवाजीनगर प्रखंड के परसा पंचायत के वार्ड 3 निवासी बिंदेश्वर मंडल के 35 वर्षीय पुत्र दिलीप कुमार मंडल के रूप में हुई है। दिलीप कुमार मंडल बहेरी थाना क्षेत्र के मधुबन गांव में अपनी बड़ी बहन को आम पहुंच कर घर लौट रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार में विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा ने उसे ठोकर मार दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

हादसा के बाद हाईवा को बहेरी पुलिस ने जब्त कर लिया है। मृतक को एक पुत्र और एक पुत्री हैं। मृतक की पत्नी सुलेखा देवी ने बताया कि पति बाहर रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता थे अब किसके सहारे मेरा पूरा परिवार चलेगा। उन्होंने कहा कि अपने बहन के यहां आम देकर लौट रहे थे। इसी बीच सड़क हादसे में उनकी मौत हो गयी। बहेरी पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

 

घटना के बाद प्रखंड प्रमुख डॉ गोविंद कुमार, पंचायत समिति सदस्य सरोज कुमार, मुखिया राजकुमारी देवी, समाजसेवी राम पुकार मंडल सहित अन्य जनप्रतिनिधि ने परिजनों से मिलकर सांत्वना दिया और उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मिलने वाली मुआवजा हर संभव दिलाया जाएगा।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!