Samastipur

समस्तीपुर:आम के पेड़ से फंदे से लटका मिला युवक का शव,अवैध संबंध में हत्या की आशंका 

समस्तीपुर :शिवाजीनगर।प्रखंड अंतर्गत सरहिला गांव में शुक्रवार को पहले सुबह 19 वर्षीय एक युवक का शव आम के पेड़ से प्लास्टिक के रस्सी के फंदे से लटका मिला। परिजनों द्वारा गांव के ही लोगों पर हत्या कर शव पेड़ से लटकाने का आरोप लगाया है। अवैध संबंध में हत्या की आशंका है। मृतक युवक की पहचान शिवाजीनगर के सरहिला निवासी राम उदगार मुखिया के 19 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार मुखिया के रूप में हुई है। पुलिस ने फंदे से लटके युवक के शव को नीचे उतारा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक नीतीश कुमार की मां लालिया देवी रोते रोते बार-बार बेहोश हो रही थी। मृतक युवक दो भाई और दो बहन में सबसे छोटा था। लोगों का मानना है कि प्रेम प्रसंग में हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया गया है। मृतक युवक प्रदेश में रहकर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। 3 माह पूर्व प्रदेश से गांव लौटा था। इसके बाद से वह गांव में ही रह रहा था। अवैध संबंध को लेकर गांव में कई बार पंचायती भी हुई थी। इसके बाद भी वह नहीं माना।

 

इस वजह उसके पिता उसको सोनीपत लेकर गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के लिए पिता-पुत्र घर आए थे। इस बीच दोनों की बातचीत फिर से शुरू हो गई। दोनों परिवार के बीच तनातनी की स्थिति थी। फिलहाल आरोपी अपने परिवार के साथ फरार है। युवक गुरुवार रात 9 बजे घर से निकला था। रातभर नहीं लौटा, अपने स्तर से काफी खोजबीन की। कहीं कुछ पता नहीं चला। अहले सुबह आम के पेड़ से शव लटका मिला।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!