Samastipur

समस्तीपुर:ट्रक की टक्कर से युवक की मौत,सड़क किया जाम

समस्तीपुर…सिंघिया।थाना क्षेत्र के माहे पंचायत के एक निजी स्कूल के समीप सोमवार को ट्रक की ठोकर से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान जलवाड़ा गांव निवासी रामाधार पासवान के 25 वर्षीय पुत्र राजेश पासवान के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

स्थानीय लोगों ने बताया कि राजेश पासवान मोड़वारा से अपने घर जलवारा की ओर जा रहा था तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे जोरदार ठोकर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन को छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की भारी भीड़ घटना स्थल पर जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दिया।

 

लोगों ने मृतक के परिजन को मुआवजे की मांग करते हुए दोषी ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सूचना पाकर सिंघिया थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया तथा ट्रक को जब्त कर लिया।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!