Samastipur

समस्तीपुर:कुत्तों ने युवती को किया लहूलुहान,भर्ती पहले ले चुके 4 की जान,

समस्तीपुर।हसनपुर प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों के आतंक पर लगाम लगाने के लिए एक तरफ पिछले डेढ़ महीने से विभागीय पदाधिकारी पत्राचार का खेला खेल रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ आवारा कुत्तों का झुंड लोगों को अपने हमले का शिकार बना रहा है। शुक्रवार की सुबह एक बार फिर से बड़गांव में आवारा कुत्तों के झुंड ने एक 20 वर्षीय युवती पर हमला बोल कर नोंच-नोंचकर लहुलुहान कर दिया। कुत्तों के हमले में गंभीर रूप से घायल युवती बड़गांव निवासी लालो यादव की पुत्री आरती कुमारी अपने घर में से खेत की ओर जा रही थी। रास्ते में एकांत मिलते ही कुत्तों ने उसपर हमला कर दिया।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

युवती द्वारा किए गए हल्ला की आवाज सुनकर जबतक लोग जुटते, तब तक आवारा कुत्तों ने युवती के हाथ व जांघ पर जगह-जगह काट-काटकर लहुलुहान कर दिया। स्थानीय लोगों व परिजनों ने युवती को इलाज के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया। जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया। युवती को समस्तीपुर सदर अस्पताल से डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया गया।

 

फिलहाल डीएमसीएच दरभंगा में युवती का इलाज चल रहा है। इससे पहले भी आवारा कुत्तों के झुंड के हमले में बड़गांव के ही दो मासूमों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। पहली घटना बड़गांव में 28 अप्रैल की सुबह हुई। जब 20 की संख्या में आवारा कुत्तों ने एक 10 वर्षीय बच्ची बड़गांव वार्ड संख्या 7 निवासी स्व. हरे राम यादव व उषा देवी की पुत्री अस्मिता कुमारी को नोंच-नोंचकर मार दिया। बच्ची घर से बाहर शौच के लिए निकली थी। दूसरी घटना 6 जून की दोपहर हुई। जब आवारा कुत्तों का झुंड ने एक 13 वर्षीय किशोर को काट-काटकर लहुलुहान कर दिया था। कुत्तों के काटने से किशोर की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक गांव के ही वार्ड संख्या 12 निवासी संतोष पासवान का पुत्र सत्यम कुमार बताया गया। कुत्ते के काटने पर इलाजरत जख्मी युवती।

 

कुत्तों की पहचान कर उसे पकड़ने के लिए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने 28 अप्रैल को पहली घटना के बाद ही पशुपालन विभाग को पत्र लिखा। कार्रवाई नहीं की गई। फिर से 6 जून को हुई तीसरी घटना के बाद रिमाइंड किया।^प्राप्त आवेदन को डीएचओ को अग्रसारित किया गया था। उनका अभी तक कोई आदेश नहीं आया है जो आदेश आएगा वैसा किया जाएगा। डॉ. सतीश कुमार,प्रखंड पशु चिकित्सा पदाधिकारी, विभूतिपुर।

 

विभूतिपुर में आवारा कुत्तों की काटने से अब तक चार बच्चे की मौत हो चुकी है। दर्जनों बच्चे जख्मी हुए । यह सिर्फ बाजितपुर बंबइया के चौचाही भरपुरा और उससे सटे बंगला टोला की घटना है। लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।गंभीर स्थिति को देखते हुए युवती को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया। आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए अब वन विभाग को पत्र लिखेंगे। इस समस्या से वरीय पदाधिकारी को भी अवगत कराएंगे। – डॉ. अरविंद कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, हसनपुर.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!