समस्तीपुर:पुत्र की मौत के बाद खरीदी चोरी का बच्चा, गिरफ्तार
“समस्तीपुर।विभूतिपुर।थाना क्षेत्र के सलखन्नी वार्ड 12 से शुक्रवार सुबह संजय कुमार का चार वर्षीय पुत्र अवधेश कुमार चोरी हो गया। हालांकि पुलिस ने उसे 24 घंटे के अंदर पुलिस ने रोसड़ा थाने के बरहेता गांव से बरामद कर लिया। सलखन्नी गांव के ही रामजी सहनी की पत्नी महिला लालपरी देवी ने रिश्तेदार के हाथों बच्चे को बेच दी थी। सोशल मीडिया पर फोटो वायरल होने पर रोसड़ा के बरहेता में बच्चा देखे जाने की परिजनों को जानकारी मिली।
इसके बाद परिजनों ने इसकी जानकारी 112 पुलिस टीम को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चा को बरामद किया। साथ ही बच्चा खरीदने वाली महिला मनोज सहनी की पत्नी अनिता देवी को हिरासत में लेकर कराई से पूछताछ की। लालपड़ी देवी को गिरफ्तार उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बताया गया कि आरोपित बरहेता की अनिता देवी के पुत्र की छह माह पहले मौत हो गई थी।
इस जरुरत को लेकर उसने रिश्ते में आने वाली लालपड़ी देवी से संपर्क की और करीब 3 माह पूर्व 80 हजार रुपए में सौदा किया था। जिसमें 40 हजार एडवांस के तौर पर अनिता ने लालपड़ी को दे दी थी। शेष 40 हजार रुपए काम होने के बाद देने का वादा किया गया था। रुपए हाथ आने के बाद से हीं डिमांड पूरा करने के को लेकर लालपड़ी देवी ने गांव के हीं बालक अवधेश कुमार को टार्गेट किया और बालक को गायब कर अनिता देवी को देने की योजनाएं बनाई। शुक्रवार को घर के समीप बालक अवधेश खेल रहा था इसी दौरान लालपड़ी देवी ने अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद बालक का कपड़ा बदल दिया। उसके बाद उसने अनिता को सूचना दी और बालक को अनिता के हवाले कर दिया। बालक को लेकर अनिता घर पहुंची। तब भोज भोज नांच-गान हुआ। इसी दौरान सोशल मीडिया से प्राप्त सूचना के आधार पर परिजनों को बच्चे के बारे में पता चला।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
