Samastipur

समस्तीपुर:बूढ़ी गंडक में डूबी 7वीं की छात्रा:नहाने के लिए नदी में गई थी

समस्तीपुर में रविवार को बूढ़ी गंडक नदी में डूबकर एक किशोरी की मौत हो गई। किशोरी सारी गांव के वार्ड 14 निवासी संतोष कुमार महतो की बेटी गुड़िया कुमारी (14) है। घटना की सूचना पर मथुरापुर थाने की पुलिस पहुंची और लाश को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

मृतक के भाई अंकित कुमार ने कहा कि बहन नदी में स्नान करने के लिए गई थी। स्नान करने के दौरान ‌वो पानी की गहराई में चली गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह उसे पानी से निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। परिवार के लोग उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। गुड़िया 7वीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना मथुरापुर थाना क्षेत्र के सारी गांव की है।

 

प्राथमिकी दर्ज की जा रही है

 

मथुरापुर थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने कहा कि नदी में स्नान करने के दौरान किशोरी की डूब कर मौत हुई है। शव बरामद कर लिया गया है। घटना को लेकर एक प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!