Samastipur

समस्तीपुर:बकरीद का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया,मुल्क की अमन और तरक्की की मांगी दुआएं

Samastipur News:जिले में बकरीद का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया. जिले के मोहिउद्दीननगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर बकरीद का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया. इस दौरान लोगों ने सामूहिक रूप से विभिन्न ईदगाहों में नमाज अदा कर मुल्क में अमन और खुशहाली की दुआएं मांगी. एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दी. प्रशासनिक स्तर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ. एज्या यादव, दिनेश राय, मो. सिराज, मो. निजाम, मो. कलाम, गुलाम सरवर, दानिश रिजवान, आकिब जावेद रहमतुल्लाह, मो. फिरोज मो. फैजान, अली अकबर मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!