BegusaraiSamastipur

समस्तीपुर:तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बारात जा रही बाइक में मारी टक्कर,एक ही गांव के 3 युवकों की हुई मौत

समस्तीपुर में गुरुवार देर रात रफ्तार का कहर देखने को मिला।जहाँ तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।इस भयानक टक्कर में एक ही गांव के तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। तीनों एक ही बाईक से बारात जा रहे थे। घटना जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के सुधा डेयरी के पास की है।वही मृतकों की पहचान बेगूसराय के खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के फफौत गांव के निवासी अनोज कुमार (30), शेर बहादुर उर्फ पूल्लू(20) और सुजीत कुमार उर्फ दिलखुश(15) के रूप में हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

अनोज दिल्ली में पारा मेडिकल की पढ़ाई करता था

मृतक अनोज के दोस्त राजकुमार ने बताया कि अनोज दिल्ली में पारा मेडिकल की पढ़ाई करता था। इस साल नवंबर में शादी होनी थी। बीती रात्रि मिर्जापुर से गढ़पुरा बारात जा रही थी। रात 1 बजे के करीब सुधा डेयरी के पास सामने से आ रही स्कार्पियो ने तीनो को रौंद दिया। घटना में मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद स्कॉर्पियो पर सवार सभी लोग गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।

मृतक सुजीत के दादा बलदेव दास ने बताया कि नाती गोलू कुमार की शादी थी। शादी में पोता सुजीत गांव के 2 युवकों के साथ बाइक से बारात जा रहे थे। इस बीच हादसे के शिकार हो गए। जब हमलोग गढ़पुरा पहुंचे तब पुलिस ने हादसे की जानकारी दी। जिसके बाद परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर सदर अस्पताल समस्तीपुर पहुंचे हैं.

रोसड़ा डीएसपी सोनल कुमारी ने बताया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर बारात जा रहे थे। इस दौरान रात्रि में स्कॉर्पियो की टक्कर से तीनो की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

Kunal Gupta

9 साल का पत्रकारिता का अनुभव।प्रभात खबर में कार्यरत, साथ ही बिहार न्यूज tv, आज अख़बार, दैनिक भास्कर में कार्य का अनुभव।कंटेट राइटर, एडिटिंग का कार्य,पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन।

error: Content is protected !!