Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:बाबा भोले का रुद्राभिषेक और प्राण प्रतिष्ठा पूजा किया गया

दलसिंहसराय,नगर परिषद के रामपुर जलालपुर में रामजानकी मठ के प्रांगण में शिव शक्तिधाम मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ के दस दिवसीय कार्यक्रम के पंचम दिवस में बाबा भोले का रुद्राभिषेक और प्राण प्रतिष्ठा पूजा, हवन कुल पुरोहित इन्द्रकांत झा,सुमित कुमार शास्त्री और दुर्गा दत्त झा सहित योग्य ब्राह्मणों द्वारा करवाया गया. इस दौरान सार्वजनिक बरती के रूप में विजय चौधरी और श्याम चौधरी के द्वारा पूजन किया गया.साथ ही बाबा का जलाभिषेक करवाया गया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

वही देर शाम देवी गौरप्रिया के द्वारा शिव महापुराण की कथा का आयोजन भी किया गया है.आज की कथा में देवी जी शिव विवाह के प्रसंग पर विस्तार में विवाह के महत्व पर अपना विचार दिया.साथ ही शिव बारात की झांकी निकली गई.शिव कथा से नगर परिषद का माहौल भक्ति मय से ओतप्रोत होगया. वैदिक मन्त्र के ध्वनि से पूरा वातावरण सुवासित है.

 

 

इस आयोजन में संजय कुमार, सुधीर चौधरी, कन्हैया , सुमित भूषण कुमार, पंकज, अशोक चौधरी, पप्पू,गणेश कुमार,अवनीश कुमार के साथ ही समस्त रामपुर जलालपुर वासी मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!