Samastipur

समस्तीपुर:अमेठी में सड़क हादसे में हुई थी तीन की मौत,एक साथ जली पिता-बेटे और भाई की चिता।

समस्तीपुर में उत्तर प्रदेश के अमेठी में बीते 14 जून को सड़क हादसा में समस्तीपुर के 3 लोगों की मौत हो गई थी,जबकि हरियाणा में एक व्यक्ति की हार्ट अटैक से मौत हुई थी।चारों एक ही परिवार के हैं।वही मृतक शव आते ही गांव में मातम पसरा हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

पिता-बेटे और भाई की चिता एक साथ जली

 

मृतकों में समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रामभद्रपुर गांव निवासी अशोक शर्मा, उनके बेटे राजकुमार शर्मा उर्फ सतीश (28), अशोक के चचेरे भाई विवेक शर्मा और उनके साले फूलो शर्मा हैं।अशोक शर्मा, राजकुमार शर्मा और विवेक शर्मा का स्वजनों द्वारा रामभद्रपुर में एक साथ अंतिम संस्कार किया गया।फूलो शर्मा शिवाजी नगर के रहने वाले थे। जिस कारण उनके शव को शिवाजी नगर भेजा गया।वहीं उनका अंतिम संस्कार भी हुआ।

 

कारपेंटर का काम करते थे

 

ग्रामीण राजेश राय उर्फ रंजन बताते हैं कि अशोक शर्मा पिछले 35 से 40 साल से दिल्ली और हरियाणा के इलाके में रहकर कारपेंटर का काम कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे थे।अशोक शर्मा के तीन बेटे हैं। वहां ठेकेदारी के माध्यम से विभिन्न साइटों पर उन्हें काम मिल जाता था.बीते 12 जून को वे समस्तीपुर से हरियाणा काम पर गए थे।

 

एंबुलेंस से समस्तीपुर आ रहे थे सभी

 

स्वजने ने बताया की गाँव में बेरोजगारी जायदा हैं इसलिए परिवार के कई लोग दूसरे प्रदेश में रह कर मजदूरी का काम करते हैं.इसे लेकर अशोक शर्मा हरियाणा में कारपेंटर का काम करते थे। 14 जून को कार्यस्थल पर उन्हें हार्ट अटैक आया और उनकी मौत हो गई थी।बेटा राजकुमार, चचेरा भाई विवेक और उनके साले फूलो शर्मा दिल्ली के एक निजी कंपनी में काम करते थे।जब मौत की सुचना मिली तो तीनों एक साथ हरियाणा पहुंचे। वही एक एंबुलेंस में अशोक का शव लेकर समस्तीपुर के लिए निकले। रास्ते में एम्बुलेंस व पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में वारिसनगर के रहने वाले शंभू राय जख्मी हुए थे,जिनका अमेठी में इलाज चल रहा है। शंभू राय कारपेंटर अशोक के ठेकेदार हैं। जो हरियाणा में ही थे।एंबुलेंस से वो भी समस्तीपुर अपने गांव आ रहे थे।लेकिन कौन जनता था की सब की एक साथ ही मौत हो जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!