दलसिंहसराय: S.H 88 पर सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, दो लोग जख्मी
दलसिंहसराय।थाने के रामपुर पगड़ा में एसएच 88 पर शनिवार की देर शाम तेज रफ्तार बाइक की ठोकर से जख्मी एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान स्व. दोरिक राय के पुत्र सूरज राय (55) के रूप में हुई है। हादसे में बाइक चालक भी जख्मी हुआ है। जिसे प्राथमिक चिकित्सा के उपरांत बेहतर इलाज के लिये सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों के बीच चार चक्का वाहन से सूरज को ठोकर लगने की भी चर्चा थी। सूरज की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों एवं परिजनों ने मुआवजा देने की मांग को लेकर शव के साथ सड़क जाम कर दिया।
बताया गया है कि अपने घर के पास खड़े सूरज को बाइक चालक ने ठोकर मार दिया। जिसमें सूरज एवं बाइक चालक गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। हादसे के बाद घायलों को इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल लाया जा रहा था। लेकिन रास्ते मे जख्मी सूरज राय ने दम तोड़ दिया। इसके बाद शव के साथ परिजनों के वापस घर लौटने पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने शव के साथ एसएच 88 को जाम कर दिया। मृतक के भाई पीडीएस दुकानदार राम बहादुर राय ने बताया कि सड़क हादसे में उनके भाई की मौत हो गई है। सड़क जाम की सूचना पर जाम स्थल पर पुलिस भी पहुंची है।
पुलिस के समक्ष लोग घटना को लेकर आक्रोश जता रहे थे। वहीं पुलिस लोगों को समझने बुझाने में लगी हुई थी। सड़क हादसे में जख्मी मोख्तियारपुर के सचिन कुमार के अलावे दूसरी घटना में जख्मी गढ़सिसई के सुमित कुमार को प्राथमिक चिकित्सा के बाद अनुमंडल अस्पताल से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूरज को ठोकर किस वाहन से ठोकर लगी? पुलिस इसकी भी जांच कर रही है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
