Dalsinghsarai

राजद के उजियारपुर प्रखण्ड अध्यक्ष बने राम लॉलिन राय, दिया बधाई

दलसिंहसराय,उजियारपुर विधानसभा अंतर्गत उजियारपुर प्रखंड राष्ट्रीय जनता दल का प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक चुनाव हेतु नंद किशोर महतो प्रखंड निर्वचन पदाधिकारी की अध्यक्षता में दलसिंहसराय के एक निजी सभा हॉल में उजियारपुर के वरिष्ठ कार्यकर्ता एव प्रतिनिधियों की बैठक में सर्वसम्मति से वरिष्ठ राजद नेता राम लॉलिन राय का प्रस्ताव आया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

जिसका उपस्थित सदस्यों ने करतल ध्वनि से समर्थन किया और निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष प्रमोद कुमार राय एवं राम उदेश राय ने माला पहनाकर स्वागत किया.उक्त बैठक में राजद संगठन के जिला अध्यक्ष राजेश्वर महतो,वरिष्ठ राजद नेता प्रभु नारायण राय,महेश्वर राय,राजेंद्र प्रसाद सिंह,

त्रिवेणी राय,महेश्वर राय,अरूण सिंह,विजेंद्र राम सहित राजद नेता उपस्थित थे.वहीं दूरभाष पर विधायक आलोक कुमार मेहता ने नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष राम लॉलिन राय को बधाई दी एवं प्रखंड के तमाम राजद कार्यकताओं को निर्विरोध निर्वाचन को लेकर साधुवाद दिया.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!