Dalsinghsarai

दलसिंहसराय शहर में जाम से निजात को लेकर सड़क से हटेंगे अवैध वाहन और अतिक्रमण:एसडीओ

दलसिंहसराय,अनुमंडल पदाधिकारी किशन कुमार की अध्यक्षता में यातायात व्यवस्था को लेकर अनुमंडल सभा कक्ष में समीक्षा बैठक हुई.बैठक में सरदारगंज चौक, डैनी चौक, आरओबी पथ, सातनपुर सहित प्रमुख सड़कों पर लगने वाले जाम पर चर्चा हुई. जाम से निजात के लिए कई अहम फैसले लिए गए.जिसमें एसडीओ ने सरदारगंज से डैनी चौक के बीच अनावश्यक रूप से खड़ी बड़ी गाड़ियां

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

और अतिक्रमण हटाए जाएंगे. मोटरयान निरीक्षक और खनिज निरीक्षक को निर्देश दिया गया कि बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय से एनएच पथ पर सरदारगंज चौक और डैनी चौक तक अन्य शहरों से आए वाहनों को खड़ा कर यातायात बाधित करने वालों पर जल्द कानूनी कार्रवाई करें.नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष को निर्देश मिला कि सड़कों और चौराहों पर अनधिकृत रूप से खड़े ऑटो और अन्य वाहनों को हटाएं.

 

 

बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, खनिज निरीक्षक, मोटरयान निरीक्षक, एनएच-28 के परियोजना निदेशक, ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता, अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष दलसिंहसराय व उजियारपुर मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!