Samastipur

समस्तीपुर:रिलायंस ज्वेलर्स में लूट की घटना में शामिल 2 पेशेवर अपराधी गिरफ्तार,लूटी गयी 165.17 ग्राम सोना बरामद 

समस्तीपुर।बीते 28.02.2024 को जिले के मुफ्फसिल थानान्तर्गत रिलायंस ज्वेलर्स, मोहनपुर में अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा हथियार के बल पर गार्ड, कर्मी एवं ग्राहको को बंधक बनाकर डायमंड, सोना, चांदी का आभूषण, नगद रूपया की लूट की गयी थी।जिसका समस्तीपुर पुलिस ने कांड का जाँच कर उद्‌भेदन किया गया। जिससे ज्ञात हुआ कि उक्त घटना को 15 अपराधकर्मियों द्वारा मिलकर अंजाम दिया गया था। जिसमें से 13 अप्रा०अभि० न्यायिक हिरासत में है. 01 अभियुक्त की मृत्यु हो चुकी है एवं 03 अभियुक्त फिरार चल रहे थे।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

डीएसपी ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया की घटना में शामिल फिरार अभियुक्तों के गिरफ्तारी हेतु समस्तीपुर पुलिस पुलिस अधीक्षक, समस्तीपुर के निर्देशन में लगातार कार्य कर रही थी। गिरफ्तारी हेतु एस०टी०एफ. पटना की टीम भी काफी सक्रिय थी। इसी क्रम में अभिषेक राय उर्फ बच्चा राय पिता सुरेश राय सा० तुर्कवलिया वाजिदपुर,विशाल कुमार उर्फ गोविंदा पे० स्व० उमाशंकर राय सा०-नैनी पश्चिम टोला, दोनों थाना मुफ्फसिल,सारण के है. पुलिस को गुप्त सुचना मिली की

वह अपने घर पर है.प्राप्त सुचना के अनुसार दोनों टीम द्वारा उक्त दोनों के घर छापेमारी कर दोनों को आभूषण के साथ गिरफ्तार किया गया। ये दोनों घटना करने के लिए दुकान के अंदर प्रवेश किये थे। जिसकी पुष्टि सी.सी.टी.वी.से भी हुई है। ये पेशेवर एवं पूर्व का सक्रिय गिरोह के सदस्य है।यह गिरोह बिहार के विभिन्न जिला एवं अन्य राज्यों में भी घटना कारित किये है.लूटी गयी शेष सामानों की बरामदगी एवं 01 मात्र अभियुक्त राजा साह की गिरफ्तारी हेतु लागातार छापेमारी कर रही है।

गठित विशेष टीम के सदस्यों एवं एस०टी०एफ. पटना के टीम को पुरस्कृत किया जायेगा।

 

 

अभिषेक राय का आपराधिक इतिहासः-

 

1- खैरा थाना (सारण) कांड स०-01/22, दि०-08.01.2022 धारा-395 भा०द०वि०

 

2- मुफ्फसिल थाना (सारण) थाना कांड सं0-419/19, दि0-20.10.2019, धारा-399/402/414 भा०द०वि०

 

3-नगर थाना (सारण) थाना कांड स0-654/18, दि०-31.10.2018, धारा 414 भा०द०वि० एवं 25 (1-बी) ए/26/35

 

शस्त्र अधि0

 

4- रसुलपुर थाना (सारण) थाना कांड सं0-133/18, दि०-31.10.18 धारा-399/402/414 भा०द०वि० एवं 25(1-बी) ए/26/35 शस्त्र अधि०

 

 

विशाल कुमार का आपराधिक इतिहासः-

 

1- मुफ्फसिल थाना (सारण) थाना कांड स०-493/19, दि०-05.12.2019, धारा-25 (1-बी) ए/ 26/35 शस्त्र अधि. है.

 

165.17 ग्राम सोना बरामद

 

पुलिस ने दोनों के पास से 2 पीस सोना का लेडिज रिंग,एक पीस लेडिज चैन,2 पीस अंगुठी, कान झाला, मांग टीका,चैन,गलाया हुआ सोना सभी मिला कर कुल 165.17 ग्राम सोना बरामद किया गया.छापेमारी दल में पुलिस अधिकारी अजीत कुमार सिंह, प्रमोद कुमार मंडल, राहुल कुमार रजक सहित सशस्त्र बल मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!