Dalsinghsarai

दलसिंहसराय:खेल मैदान निर्माण को लेकर विकास आयुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश 

दलसिंहसराय,विकास आयुक्त शैलजा पांडे ने मंगलवार को दलसिंहसराय प्रखण्ड क्षेत्र के बसढ़िया और नगरगामा पंचायत में निर्माणाधीन खेल मैदान का निरिक्षण सहित अन्य सरकारी योजना का जायजा लेते हुए गुणवतापूर्ण निर्माण को लेकर अधिकारी को दिशा निर्देश दिया.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

विकास आयुक्त ने बसढ़िया पंचायत के वार्ड 9 बने लोहिया स्वच्छता अभियान के तहत भवन,मध्यम विद्यालय गद्दों वाजिदपुर में निर्माणाधीन खेल मैदान का निरीक्षण किया. इस दौरान मनरेगा योजना में शिकायत की भी जांच करते हुए आवश्यक निर्देश मौजूदा अधिकारी को दिया.

 

 

इस दौरान उन्होंने नगरगामा पंचायत में निर्माणाधीन रहे खेल मैदान का निरीक्षण करते गुणवत्ता पूर्ण निर्माण नहीं होने पर कार्रवाई करने की हिदायद दी.मौके पर बीडीओ राजीव कुमार, सीओ नेहा कुमारी,पीओ मनरेगा,बसढ़िया मुखिया हेमंत कुमार सहनी सहित योजना से जुड़े संवेदक मौजूद थे.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!