Darbhanga

मधुबनी से दरभंगा तक महिलाओं के लिए पिंक बस सेवा की शुरुआत की,25 रुपए किराया

दरभंगा.मधुबनी की महिलाओं और छात्राओं के लिए एक बड़ी सौगात दी गई है। अब वे मधुबनी से दरभंगा केवल 25 रुपए में सफर कर सकेंगी। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा शुरू की गई यह विशेष पिंक बस सेवा पूरी तरह से महिलाओं और लड़कियों को समर्पित है। यह सेवा सप्ताह में छह दिन सोमवार से शनिवार तक चलाई जाएगी। शुरुआत में यह बस मधुबनी से दोपहर 4:30 बजे चलेगी, लेकिन भविष्य में समय में बदलाव संभव है। साथ ही यात्रियों की सुविधा को देखते हुए आने वाले समय में बसों की संख्या भी बढ़ाई जा सकती है। इससे महिलाओं और लड़कियों को काफी सहूलियत होती और कहीं आने-जाने में उन्हें परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस पिंक बस में कुल 22 आरामदायक सीटें हैं। किराया बेहद किफायती रखा गया है और ताकि किसी को परेशानी नहीं हो। मधुबनी से पंडौल का किराया 15 रुपए, मधुबनी से सकरी का किराया 20 रुपए और मधुबनी से दरभंगा 25 रुपए है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बसों का संचालन महिला कंडक्टरों द्वारा किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त सुरक्षा और आत्मनिर्भरता का अनुभव होता है। ये बसें सीएनजी आधारित हैं, जो पर्यावरण के लिहाज़ से भी बेहतर हैं। यात्रा को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए पिंक बसों में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इनमें सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम, पैनिक बटन और मोबाइल चार्जिंग की सुविधा शामिल है। एक महिला यात्री, रानी झा ने इस पहल को वरदान करार देते हुए कहा कि यह बस सेवा न सिर्फ सुरक्षित है बल्कि बेहद सस्ती भी है। यह पिंक बस सेवा नारी सशक्तिकरण की दिशा में एक अहम कदम है। महिला यात्रियों को सुरक्षित, सुलभ और सम्मानजनक यातायात का साधन उपलब्ध कराने के लिए सरकार की यह पहल सराहनीय है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!