श्रावणी मेला के लिए पटना-आसनसोल रूट पर स्पेशल ट्रेन:देखे रूट और टाइमिंग
पटना.जमुई.पूर्व मध्य रेलवे ने श्रावणी मेला में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। हाजीपुर मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, मोकामा-झाझा-जसीडीह मार्ग पर पटना और आसनसोल के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी। आसनसोल से पटना जाने वाली ट्रेन (03511) 11 जुलाई से 9 अगस्त 2025 तक चलेगी। यह शुक्रवार, शनिवार, सोमवार, मंगलवार और बुधवार को आसनसोल से शाम 5 बजे प्रस्थान करेगी।
पटना जंक्शन पर रात 1:30 बजे पहुंचेगी। वापसी में पटना से आसनसोल की ट्रेन (03512) 12 जुलाई से 10 अगस्त 2025 तक चलेगी। यह शनिवार, रविवार, मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को पटना से रात 2:50 बजे रवाना होगी। आसनसोल सुबह 10:30 बजे पहुंचेगी।
इस विशेष ट्रेन में 20 अनारक्षित कोच लगाए गए हैं। ट्रेन चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, जमुई, किउल, लखीसराय, मोकामा, बख्तियारपुर, फतुहा और पटना साहिब स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समय पर स्टेशन पहुंचने और यात्रा नियमों का पालन करने की अपील की है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
