Patna

महाप्रबंधक द्वारा पाटलिपुत्र- मुजफ्फरपुर- बापूधाम मोतिहारी रेलखंड का किया गया निरीक्षण 

हाजीपुर. छत्रसाल सिंह, महाप्रबंधक, पूर्व मध्य रेल द्वारा आज दिनांक 28.06.2025 को पाटलिपुत्र-मुजफ्फरपुर-बापूधाम मोतिहारी रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने रेलखंड के मध्य स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक, ओएचई, सिगनलिंग सिस्टम सहित यात्री सुविधा एवं संरक्षा से जुड़े पहलुओं का जायजा लिया । निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक ने संरक्षा पर विशेष बल देते हुए इसके प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतने का निर्देश दिया ।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

निरीक्षण के क्रम में महाप्रबंधक सर्वप्रथम मुजफ्फरपुर स्टेशन पहुंचे जहां उन्होंने न्यू स्टेशन बिल्डिंग, सर्कुलेटिंग एरिया आदि का गहन निरीक्षण किया ।

 

 

इस दौरान महाप्रबंधक ने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत जारी मुजफ्फरपुर स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों का भी जायज़ा लिया । पुनर्विकसित स्टेशन भवन आकर्षक डिजाइन के साथ आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस होगा। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर श्री विवेक भूषण सूद सहित अन्य मुख्यालय एवं मंडल के अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!