Samastipur

समस्तीपुर में 9 साल के बच्चे की डूबकर मौत:पोखर के पास पैर फिसलने के कारण पानी की गहराई में गया

 

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

समस्तीपुर में सोमवार शाम पोखर में डूबकर 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। मृतक जितेंद्र पासवान का बेटा नमन कुमार पासवान (9) है। घटना की सूचना के बाद गांव के लोगों ने शव को पोखर से बाहर निकाला।

 

ग्रामीण पवन पासवान ने कहा कि नमन कुमार गांव के ही कुछ बच्चों के साथ पोखर की ओर शौच के लिए गया था। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वो पोखर में डूब गया। पास में मौजूद बच्चों ने गांव में सूचना दी, लेकिन जब तक गांव वाले मौके पर पहुंचते तब तक बच्चे की डूब कर मौत हो गई थी।

 

काफी प्रयास के बाद बच्चे का शव पोखर से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों का कहना है कि पोखर जेसीबी से मिट्टी काटने के कारण काफी गहरा हो गया है। घटना पटोरी थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव की है।

 

 

घटना की सूचना मिलते ही पटोरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा है।टोरी का डीएसपी बीके मेधावी ने कहा कि पोखर में डूबने से बच्चों की मौत हुई है। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला। जिसके बाद पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है। घटना को लेकर एक मामला दर्ज किया जा रहा है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!