Patna

अब पीएम मोदी के बाद आएंगे गृह मंत्री,टल गया अमित शाह का बिहार दौरा

पटना. बिहार में इस साल होने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी के सभी शीर्ष नेता लगातार बिहार आ रहे हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी 15 जून को बिहार के अररिया जिला में आने वाले थे. यहां होने वाले प्रोग्राम की तैयारी भी शुरू हो गई थी. इसी बीच बिहार बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने जानकारी दी है कि अमित शाह का दौरा टल गया है. अब वो पीएम मोदी के सिवान दौरा के बाद यहां आयेंगे. पीएम मोदी 20 जून को आने वाले हैं.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

कहां होने वाली थी अमित शाह की सभा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमित शाह 15 जून को अररिया के फारबिसगंज में एक सभा को संबोधित करने वाले थे. यहां अमित शाह अररिया से सटे सात जिलों के भाजपा कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने वाले थे जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं को 2025 में 225 का मंत्र देने का प्रोग्राम था. चुनावी साल में अमित शाह का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा था.

 

29 मार्च को बिहार आये थे अमित शाह

अमित शाह इससे पहले 29 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर बिहार आए थे. इस दिन पटना पहुंचने के बाद उन्होंने पार्टी के सांसदों, विधायकों और नेताओं के साथ मीटिंग की. बिहार चुनाव का खाका तैयार किया. इसके अगले दिन यानी 30 मार्च को पहले उन्होंने बापू सभागार में सहकारिता विभाग के कार्यक्रम का उद्घाटन किया जिसमें 532 करोड़ रुपए की योजनाओं का उद्घाटन शामिल था.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!