बेगूसराय सदर अस्पताल का नया भवन जुलाई माह के अंत तक होगा तैयार,4500 वर्ग फीट में बना
बेगूसराय।4500 वर्गमीटर में बना सदर अस्पताल का नया जी प्लस 3 बिल्डिंग लगभग तैयार है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इस नई बिल्डिंग में मरीजों का इलाज एक महीने बाद शुरू हो जाने का अनुमान है।
हालांकि काम पूरा कर लने की अंतिम तारीख आज के दिन ही थी, लेकिन काम की प्रगति देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि फाइनल काम पूरा होने में 15 से 30 दिन का समय और लग सकता है। काम पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग का भवन निर्माण इकाई द्वारा युद्ध स्तर पर काम कराया जा रहा है।
अबतक फर्श का काम पूरा हो गया है। रंग-पेंट, बिजली, एसी आदि का काम जहां एक साथ चल रहा है। जिले के प्रशासनिक अधिकारी इस भवन का उद्घाटन सीएम या स्वास्थ्य मंत्री से कराने की योजना बना रहे हैं।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
