Patna

मुस्लिम युवती ने अपनाया हिंदू धर्म,4 साल पुराने प्रेमी से हिन्दू रीतिरिवाज से किया शादी

पटना. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में प्रेम और विश्वास की मिसाल देखने को मिली, जहां एक मुस्लिम युवती ने हिंदू धर्म अपनाकर अपने प्रेमी से शादी कर ली. युवती ने न सिर्फ धर्म परिवर्तन किया, बल्कि 5 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन को खास बनाने के लिए इस दिन को अपने नए जीवन की शुरुआत के रूप में चुना.मंझनपुर निवासी साजन कुमार पिकअप चालक हैं. लगभग चार साल पहले प्रतापगढ़ जनपद के मानिकपुर कस्बे में माल उतारने के दौरान उनकी मुलाकात जरीना नाम की मुस्लिम युवती से हुई थी. दोस्ती का यह रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल गया, लेकिन दोनों के बीच मजहब की दीवार आ गई.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

धर्म परिवर्तन के साथ बदला नाम

साजन के प्रेम को पाने के लिए जरीना ने धर्म परिवर्तन के साथ नाम में भी बदल लिया. अब जरीना का नया नाम रीना है. उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी वेद प्रकाश सत्यार्थी से संपर्क कर सहमति जताई. इसके बाद मंझनपुर के दुर्गा मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रीति-रिवाज से दोनों ने शादी की.

 

हिंदू संगठनों की मौजूदगी में हुआ विवाह

शादी के मौके पर विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे. युवती ने कहा कि यह दिन उसके जीवन का सबसे खास दिन है, क्योंकि उसने अपने प्यार के साथ-साथ अपने विश्वास को भी अपनाया. हिंदू संगठन इसे ‘घर वापसी’ बताते हुए युवती का स्वागत कर रहे हैं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!