Patna

सांसद पप्पू यादव ने पीएम को बताया सौदागर:बोले- बिहार का सौदा करने आ रहे हैं

पटना.पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री एक बार फिर से बिहार का सौदा करने आ रहे हैं। बिहार के साथ हमेशा सौदा करने का काम किया है। वे बिहार के सौदागर हैं। राजनीतिक सौदा करते हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

11 साल तक सिर्फ बिहारियों का अपमान करने का काम करते रहे हैं। गुजरात में बिहारियों को पीटा जाता है। अहमदाबाद में घर उजाड़े जाते हैं, तब पीएम कहां थे। बिहार और बिहारी पर जहां भी जुर्म होता है पप्पू यादव आगे आता है। अत्याचार करने से पहले पप्पू यादव की लाश से गुजरना होगा।

 

आपने सौगंध खाई थी, उसका क्या हुआ

 

पप्पू यादव ने आगे कहा, ‘बिहारियों की लड़ाई के लिए मैं अहमदाबाद गया था। उस समय मेरे ऊपर ईंट फेंके गए थे। कहा गया था कि पप्पू यादव को लौटकर वापस बिहार नहीं जाने देंगे। अपमान करने वाले लोग सिर्फ बिहार के साथ राजनीति कर सकते हैं और चुनावी माहौल बना सकते हैं। प्रधानमंत्री को अगर याद हो तो उन्होंने सौगंध खाई थी कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा और विशेष पैकेज देंगे। बंद पड़ी फैक्ट्री को चालू करेंगे। पलायन रोकने का काम करेंगे। पीएम से मैं पूछना चाहूंगा कि उन वादों का क्या हुआ।’

 

 

पंजाब में मक्का 2500 रुपए में बेचा जा रहा है। जबकि बिहार में सिर्फ 1600 से 1700 में बिक रहा है। मैं प्रधानमंत्री मोदी से मांग करता हूं कि सिवान से बिहार की हिस्सेदारी और अधिकार की घोषणा करें। यूपीएससी, बीपीएससी और एसएससी पेपर लीक बंद करने के लिए सख्त एक्शन लें। अग्निवीर योजना को खत्म करें। एजुकेशन के लिए नीतीश कुमार की मांगों पर पीएम को गौर करना चाहिए।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!