Samastipur

मोदी जी वोट ले रहे हैं आपसे और फैक्ट्री लगा रहे हैं गुजरात में,समस्तीपुर के बच्चे करेंगे मजदूरी: PK

समस्तीपुर। ‘बिहार बदलाव यात्रा’ के तहत शनिवार को जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर एक दिवसीय दौरे पर समस्तीपुर पहुंचे।उन्होंने जिला के मोहिउद्दीननगर प्रखंड में आयोजित जनसभा को किया संबोधित करते हुए करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

समस्तीपुर के बच्चे मजदूरी करने को मजबूर

अपने संबोधन में प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा कि मोदी जी बिहार की जनता से वोट लेकर गुजरात में फैक्ट्री लगा रहे हैं। पूरे देश का पैसा लेकर गुजरात के गांव-गांव में फैक्ट्री लगाई जा रही हैं और समस्तीपुर, मोहिउद्दीननगर के बच्चे वहां जाकर मजदूरी करने को मजबूर हैं। उन्होंने जनता से पूछा कि जब वोट आपका है तो फैक्ट्री कहां लगनी चाहिए, गुजरात में या बिहार में?

 

नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें

इसके साथ ही उन्होंने मोहिउद्दीननगर की जनता से अपील कि उन्हें और उनके बच्चों को लूटने वाले नेताओं को वोट न दें। अपने बच्चों के लिए वोट दें और बिहार में जनता का राज स्थापित करें। बिहार में व्यवस्था परिवर्तन कर जनता का राज स्थापित करने के लिए नेताओं का चेहरा देखकर वोट न करें। चुनाव में वोट लालू, नीतीश और मोदी के चेहरे पर नहीं अपने बच्चों के चेहरे को देखकर दीजिएगा। अगली बार अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करें।

 

ढोल- नगाड़ों के साथ स्वागत

वैशाली से समस्तीपुर के रास्ते में प्रशांत किशोर का विभिन्न स्थानों पर नागरिक अभिनंदन किया गया। इसी कड़ी में मोहनपुर के पत्थर घर चौक, बिंगामा चौक, मोहिउद्दीननगर के पासवान चौक, मिथिलांचल मॉल आदि स्थानों पर बड़ी संख्या में पार्टी और उनके समर्थकों ने ढोल- नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। समर्थकों ने उन्हें फूल- माला से लाद दिया.जनसभा में हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे.पार्टी के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें शाल ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया।

कुणाल गुप्ता।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!