Begusarai

विधायक का लड़की के साथ वीडियो वायरल: विधायक ने बताया फर्जी,बीजेपी के नेताओं पर लगाया आरोप

बेगूसराय के बखरी विधानसक्षा क्षेत्र से भाकपा विधायक सूर्यकांत पासवान का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें आपत्तिजनक हालत में एक लड़की के साथ दिखाया गया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस मुद्दे पर सियासत तेज हो गई है। विधायक ने इसे फर्जी बताया है। इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

बुधवार को पार्टी ऑफिस कार्यानंद भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वीडियो दिखाते हुए कहा, ‘ बीजेपी के छुटभैया नेता ने इसे एडिट किया है। गौतम सिंह राठौर और सन्नी कुमार सिंह ने फर्जी वीडियो बनाकर फेसबुक पर वायरल किया है। मेरी छवि को खराब करने की कोशिश की जा रही है। प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। जिस पर‎ एसडीपीओ की दलाली का मैंने ‎आरोप लगाया है। उस नेता की ‎शिकायत एसपी लेकर डीजीपी तक ‎की गई है।’

 

 

बीजेपी के नेता साजिश कर रहे हैं

 

सूर्यकांत पासवान ने आगे कहा, ‘बखरी डीएसपी की शराब माफिया से मिलीभगत है। शराब तस्करी को संरक्षण देते हैं। इसकी शिकायत डीजीपी से किया था। शिकायत के बाद डीजीपी ने बेगूसराय-खगड़िया रेंज के डीआईजी को पूरे मामले की जांच का आदेश दिया है। इस वजह से उनके इशारों पर बीजेपी के नेता मेरे खिलाफ साजिश कर रहे हैं।

 

 

अनुसूचित जाति से होने के कारण मुझे अपमानित किया जा रहा है। डीएसपी अपनी निगरानी में शराब तस्करी करवाते हैं। इन सब में भाजपा का युवा नेता उनका शागिर्द है। डीएसपी के सरकारी और प्राइवेट मोबाइल नंबर की जांच होनी चाहिए। उनके घर पर लगे CCTV को भी देखना चाहिए।

 

 

बीजेपी में अच्छे लोग भी हैं

 

विधायक सूर्यकांत पासवान ने कहा, ‘लगातार क्षेत्र के लोगों की‎ समस्याओं को लेकर आवाज उठाते‎ रहता हूं। वीडियो वायरल कर‎ने का मकसद चुनाव को प्रभावित करना भी है। ‎भाजपा में अच्छे लोग भी हैं।एसडीपीओ की शिकायत भाजपा के‎ नेता सह जिला पार्षद सदस्य अमित ‎देव ने भी की है। लेकिन ‎बखरी में कुछ ओछे राजनीति करने ‎वाले भाजपाई हैं, जो डीएसपी के संरक्षण में शराब ‎माफिया और अवैध कारोबारी को ‎मदद पहुंचा रहे हैं। इसे भाकपा किसी‎ भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगा।‎

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!