बिहार में 20 साल में सड़कों की लंबाई दोगुनी हो गई,26000 किमी से अधिक सड़कें
बिहार। पटना बिहार में 20 वर्षों में सड़कों की लंबाई दोगुनी हो गई है। वर्ष 2005 में 14468 किमी से बढ़कर 2025 में 26000 किमी से अधिक सड़कें हो गई हैं। साल 2005 के पहले तक जहां अधिकांश सड़कें सिंगल या इंटरमीडिएट लेन तक ही सीमित थीं।
अब 2, 4 और 6 लेन सड़कों की संख्या बढ़ गई है। एनएच में सिंगल लेन सड़कों की लंबाई 764 किलोमीटर से घटकर मात्र 186 किलोमीटर रह गई है। 2 लेन सड़कों की लंबाई 1208 किलोमीटर से बढ़कर 3278 किलोमीटर हो गई है।
4 और 6 लेन सड़कों की लंबाई 1704 किलोमीटर तक पहुंच चुकी है। पहले केवल 52 किलोमीटर सड़कें ही 2 लेन चौड़ी थी। अब इनकी लंबाई बढ़कर 2786 किलोमीटर है। सिंगल और इंटरमीडिएट लेन सड़कों की लंबाई घटकर 286 और 292 किलोमीटर ही रह गई है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
