Dalsinghsarai

कुसमवती कन्या मध्य विद्यालय दलसिंहसराय के दो छात्र ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति परीक्षा में पाई सफलता, बधाई

दलसिंहसराय के कुसमवती कन्या मध्य विद्यालय के दो छात्रों ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति परीक्षा 2024-25 में सफलता प्राप्त कर विद्यालय,शिक्षक एवं अभिभावकों का मान बढ़ाया है.राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृति परीक्षा 2024-25 में कुसमवती कन्या मध्य विद्यालय दलसिंहसराय

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

के छात्र सुयश आनंद ने 129 अंक एवं अभिनव कुमार ने 120 अंक लाकर सफलता प्राप्त किया है.यह परीक्षा कक्षा 8 के छात्रों के लिए होता है.अब इन दोनों बच्चों को कक्षा 9 से 12 तक प्रति वर्ष पढ़ाई के लिए 12000 रुपये उनके खाता पर सरकार के द्वारा दिया जाएगा.

 

 

इस उपलब्धि पर प्रधानाध्यापक रामानुराग झा ने काफी खुशी जताते हुए कहा कि इन बच्चों को विद्यालय में सवा तीन बजे के बाद स्पेशल वर्ग का संचालन किया जाता था.जिसमे शिक्षक अंजनी कुमार,संतोष पाठक एवं सुजाता कुमारी का काफी योगदान होता था.प्रधानाध्यापक द्वारा बच्चो को प्रतियोगी परीक्षा हेतु हमेशा प्रेरित किया जाता है.इसी का परिणाम है कि दलसिंहसराय प्रखंड से सफल चार बच्चों में दो हमारे विद्यालय के हैं.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!