Patna

बिहार में अगस्त-सितंबर में शुरू होगी नई फिल्म की शूटिंग,बेगूसराय प्रोजेक्ट के नाम से तैयार 

पटना.फिल्म फिलहाल बेगूसराय प्रोजेक्ट के नाम से तैयार हो रही है, जल्द ही ऑडिशन, 12 करोड़ की लागत बन रही यह फिल्म बिहार में बनने वाली सबसे अधिक बजट की होगी.बिहार के बेगूसराय में जल्द ही एक नई फिल्म की शूटिंग होगी। यह फिल्म फिलहाल बेगूसराय प्रोजेक्ट के नाम से तैयार हो रही है और इसकी शूटिंग अगस्त और सितंबर महीने में शुरू की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन जानेमाने निर्देशक अखिलेश जायसवाल कर रहे हैं, जो पहले गैंग्स ऑफ वासेपुर, मस्तराम और स्टारफिश जैसी चर्चित फिल्मों में काम कर चुके हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

अखिलेश जायसवाल को दमदार और अलग कहानियों के लिए जाना जाता है। उन्होंने 2012 में गैंग्स ऑफ वासेपुर से अपनी पहचान बनाई और अगली, मस्तराम, बावरी छोरी जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। वेब सीरीज ए सिंपल मर्डर में उनकी कहानी कहने की शैली काफी सराही गई। उनकी हाल की फिल्म स्टारफिश को शानदार विजुअल्स और संगीत के लिए खूब तारीफें मिलीं। फिलहाल वे कई नए प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं, जिनमें चंबल की पृष्ठभूमि पर एक वेस्टर्न फिल्म, वेब सीरीज डोनाली, और टी-सीरीज के लिए ब्राउन बॉयज शामिल हैं। इस फिल्म में भी थ्रिलर, क्राइम और ड्रामा के साथ-साथ कुछ सच्ची घटनाओं की झलक दिखेगी। यह फिल्म 12 करोड़ की लागत से बनाई जा रही है। यह बिहार में बनने वाली फिल्मों में सबसे अधिक बजट की फिल्म होगी।

 

लोकल कलाकारों को मिलेगा मौका

 

फिल्म की शूटिंग के लिए अखिलेश जायसवाल इन दिनों पटना और बेगूसराय के अलग-अलग जगहों का दौरा कर रहे हैं ताकि उपयुक्त लोकेशन और स्थानीय कलाकारों का चयन किया जा सके। उन्होंने बताया कि फिल्म का असली नाम शूटिंग के बाद बताया जाएगा, लेकिन फिलहाल इसे बेगूसराय प्रोजेक्ट के नाम से शूट किया जा रहा है। फिल्म की कास्टिंग का काम भी शुरू हो गया है। मुख्य किरदारों के चयन के बाद जल्द ही आधिकारिक घोषणा की जाएगी। इसके साथ ही लोकल आर्टिस्ट्स की भी इस फिल्म में बड़ी भूमिका होगी। कलाकारों के लिए जल्द ही ऑडिशन रखे जाएंगे जिसकी जानकारी समाचार पत्रों के जरिए दी जाएगी। कलाकारों के चयन में स्थानीय रंगमंच और नाट्य संस्थाओं की भी मदद ली जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!