Patna

इंटर की छात्रा ने किया सुसाइड:कमरे में दुपट्‌टे से लटकी मिली लाश

पटना.भागलपुर में इंटर की छात्रा ने सुसाइड कर लिया। कमरे में फंदे से लटकता हुआ उसका शव मिला। मृतका बबरगंज के अंबाबार निवासी कन्हाई साह की इकलौती बेटी सोनी कुमारी (20) है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतका की मां कलावती देवी ने कहा कि सोमवार को पास में हटिया लगता है। मैं पति और बेटे के साथ हटिया में सब्जी बेचने गई थी। घर में बेटी सोनी के साथ उसकी भाभी और 2 पोते थे। दोपहर में जब बहू वंदना ऊपर वाले कमरे में गई तो गेट बंद था।काफी आवाज लगाने के बाद भी सोनी ने कोई जबाब नहीं दिया। दरवाजा तोड़ा तो देखा तो सोनी पंखे से दुपट्टा के सहारे लटक रही थी। बहू ने मुझे फोन किया। हमलोग सोनी को ई-रिक्शा पर लाद कर सदर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनी ने ऐसा क्यों किया इसके बारे में कोई जानकारी नहीं।

 

मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी

 

अस्पताल प्रबंधन की तरफ से डायल-112 को मामले की जानकारी दी गई। जिसके बाद डायल-112 ने बबरगंज थाना की पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंचे एएसआई राहुल पासवान ने शव का पंचनामा करने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।बबरगंज थानेदार रविशंकर कुमार ने बताया कि छात्रा की खुदकुशी की जानकारी मिली थी। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!