Samastipur

समस्तीपुर:सर्दी-खांसी में लगा दिया इंजेक्शन, झोला छाप डॉक्टर के चक्कर में महिला की मौत:आरोपी फरार

समस्तीपुर में एक बार फिर से झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में एक महिला की जान चली गई।डॉक्टर द्वारा इंजेक्शन देने के बाद अचानक महिला की तबीयत बिगड़ गई।जिसे आनन-फानन में परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना समस्तीपुर जिले के अंगारघाट थाना क्षेत्र के रामपुर समथु गांव की है।मृतका की पहचान सुल्तानपुर गांव निवासी नवीन सिंह की पत्नी खुशबू कुमारी(25) के तौर पर हुई है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

सर्दी-खांसी में लगाया इंजेक्शन

चाचा रामनिवास सिंह ने बताया, ‘मेरी भतीजी 16 जून को अपने ससुराल सुल्तानपुर से मायके आई थी। सर्दी-खांसी की शिकायत के बाद गांव के कंपाउंडर विमलेश कुमार को बुलाया था।उसने आते ही एक इंजेक्शन लगा दिया।जिसके बाद खुशबू की हालत खराब हो गई।ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर विमलेश ने अपने भाई को बुला लिया।उसने फिर एक सूई लगा दी। इसके बाद भी राहत नहीं मिली। डांटने पर कहा कि पेशेंट को प्राइवेट अस्पताल लेकर चलिए।लेकिन बीच रास्ते से ही वो फरार हो गया।अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

पति के आने के बाद पोस्टमार्टम

 

रामनिवास सिंह ने बताया कि घटना 18 जून की है। भतीजी का पति नवीन दिल्ली में रहता है। सूचना देने के बाद 19 जून को पहुंचे। जिसके बाद मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई।वही शुक्रवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

 

मैनेज करने के लिए रुपए का दिया ऑफर

मृतका के पति नवीन ने बताया, ‘पत्नी की मौत के बाद झोलाछाप डॉक्टर ने मामला रफा-दफा करने के लिए पैसे का भी ऑफर दिया था। इसके पहले भी उसके इलाज से गांव के कई लोगों की मौत हो चुकी है। पैसे के बल पर हमेशा केस को वह मैनेज कर लेता है। विमलेश और उसका भाई क्लिनिक बंद करके फरार है। सेटल करने के लिए दबाव बना रहा है।वही कई लोगो का कहना हैं कि स्वाथ्य विभाग जाँच के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति करते हैं और पैसा लेकर जाँच को ठंडे बस्ते में डाल देते हैं.

 

‘परिवार वालों का आरोप है कि गलत दवा दिए जाने के कारण महिला की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का स्पष्ट कारण पता चलेगा। पीड़ित परिवार ने आवेदन दिया है। जिसके आधार पर FIR दर्जकर छानबीन की जा रही है:अंगार घाट थानाध्यक्ष शिव ज्योति कुमारी।

कुणाल गुप्ता.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!