Samastipur

यूआर कॉलेज रोसड़ा की प्रभारी प्रधानाचार्य बनीं डॉ. मीना, दिया बधाई

समस्तीपुर | ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के आदेश पर समस्तीपुर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. मीना प्रसाद ने यूआर कॉलेज, रोसड़ा का अतिरिक्त प्रभार संभाला। उन्हें यह जिम्मेदारी प्रभारी प्रधानाचार्य डॉ. घनश्याम राय ने सौंपी। डॉ. राय को राज्यपाल सह कुलाधिपति ने मुंगेर विश्वविद्यालय का कुलसचिव नियुक्त किया है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

पदभार ग्रहण के मौके पर डॉ. मीना प्रसाद का शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों और छात्रों ने स्वागत किया। उन्हें अंगवस्त्र, पाग, चादर, फूल, माला, बुके और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।

 

डॉ. प्रसाद ने कहा कि कॉलेज में शैक्षणिक और प्रशासनिक कार्यों को सुचारू रूप से चलाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।समस्तीपुर कॉलेज के शिक्षकों, कर्मियों और छात्रों ने डॉ. मीना प्रसाद को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। सभी ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!