पत्नी की सरकारी नौकरी की खुशी में शराब के साथ फोटो डाली,लिखा- जाम दोस्तों के नाम
बेगूसराय में शराब की बोतल के साथ सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करना एक युवक को महंगा पड़ गया। वायरल होने के बाद साहेबपुर कमाल पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान खरहट निवासी रतन कुमार उर्फ गब्बर के तौर पर हुई है।सोशल मीडिया पर बिहारी गब्बर आईडी से कॉमेडी वीडियो बनाकर शेयर करता है। फेसबुक पर 2 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। पत्नी की सरकारी नौकरी लगने की खुशी में रतन ने 18 जून को शराब के साथ फोटो पोस्ट करके लिखा था, ‘पत्नी की सरकारी नौकरी लगने की खुशी में आज का पहला जाम हमारे चाहने वालों दोस्तों के नाम।’
फोटो शेयर मत कीजिए, जेल जाना पड़ सकता है
फोटो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई। छापेमारी कर खरहट गांव से उसे गिरफ्तार कर लिया। जब पुलिस पहुंची तो वह बोतल कचरा में फेंकने जा रहा था। गिरफ्तार रतन ने बताया, ‘वह यूट्यूब क्रिएटर है, कॉमेडी वीडियो बनाता है। इसलिए उसने कॉमेडी वीडियो बनाने के लिए बोतल में रसना भरकर फोटो पोस्ट किया था। उसे पता नहीं था कि गलती कर रहा है। लोगों से अपील करते हुए कहा कि इस तरह की हरकत नहीं करें। नहीं तो उन्हें भी जेल जाना पड़ सकता है।’
मौके से शराब की बोतल जब्त
एसपी मनीष ने बताया कि सोशल मीडिया पर शराब की बोतल के साथ फोटो वायरल हुआ था। सत्यापन के बाद युवक को खरहट गांव से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को देखकर बोतल में बची शराब को फेंकने जा रहा था। बोतल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
