Samastipur

समस्तीपुर :सातनपुर में संदिग्ध हालत में महिला की मौत,चार बेटियों के जन्म से नाराज थे

समस्तीपुर में संदिग्ध हालत में प्रेग्नेंट महिला की मौत हो गई। पति और ससुर पर जहर देकर मारने का आरोप लगा है। परिजनों का कहना है कि बेटा नहीं रहने से ससुराल वाले नाराज थे। सिर्फ चार बेटियां हैं। घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र के सातनपुर बाजितपुर गांव की है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

मृतका की पहचान अजय कुमार की पत्नी सुनीता कुमारी(27) के तौर पर हुई है। चाचा मणिकांत महतो ने बताया कि 7 साल पहले सुनीता की शादी अजय से हुई थी। इस दौरान 4 बेटियों को जन्म हुआ। इस वजह से ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते थे। सुनीता फिर से प्रेग्नेंट थी।

 

 

इन लोगों को लगा कि फिर से बेटी का जन्म होगा। इसलिए पति अजय, ससुर उपेंद्र और ससुराल वालों ने मिलकर उसे जहर दे दिया। भतीजी की मौत की सूचना पर आधी रात को परिवार के सदस्य उसके ससुराल पहुंचे थे। वहां कोई भी मौजूद नहीं था। सुनीता को उठाकर सदर अस्पताल लेकर गए।, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।चचेरे भाई रमेश कुमार महतो ने बताया, ‘सुनीता की सबसे बड़ी बेटी 6 साल की है। दूसरी 4, तीसरी 2 साल और चौथी सिर्फ 6 माह की है। लगातार बेटी होने के कारण बहन के साथ मारपीट करते थे। पति दूसरी शादी करने की धमकी देता था। कई बार पंचायत भी हुआ, लेकिन पति नहीं सुधरा।’

 

उजियारपुर पुलिस जांच के बाद करेगी कार्रवाई

 

वहीं, नगर थानाध्यक्ष शिवकुमार यादव ने बताया कि घटना उजियारपुर थाना क्षेत्र की है। सदर अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस पदाधिकारी को भेजकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिवार का बयान दर्ज किया गया है। आगे की कार्रवाई के लिए उजियारपुर थाने को भेज रहे हैं

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!