समस्तीपुर:सर्वेश्वर धाम मंदिर में हुआ नर्मदेश्वर महादेव का जलाभिषेक
समस्तीपुर.हसनपुर।प्रखंड अंतर्गत पटसा गांव स्थित सर्वेश्वर धाम मंदिर क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का केंद्र बना हुआ है। इस मंदिर परिसर में स्थापित नर्मदेश्वर महादेव के शिवलिंग, माता पार्वती, प्रथम पूज्य भगवान गणेश, कार्तिकेय, नंदी व भैरव की पूजा-अर्चना श्रद्धा व विश्वास के साथ की जाती है। हर रोज नर्मदेश्वर महादेव के शिवलिंग सहित अन्य देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना नया वस्त्र धारण करा कर व फूल चढ़ाकर किया जाता है।
प्रत्येक दिन मंदिर परिसर में संध्या आरती का आयोजन होता है। इस संध्या आरती में पटसा गांव के पुरूष व महिला श्रद्धालु बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। ऐसी मान्यता है कि नर्मदेश्वर महादेव के इस दरबार में आने वाले श्रद्धालुओं की हर
एक मनोकामनाएं पूरी होती है। पिछले कई सालों से इस धार्मिक स्थल की ख्याति दूर-दराज तक फैल चुकी है। सावन की पहली सोमवारी से लेकर अंतिम सोमवारी व महाशिवरात्रि में इस धार्मिक स्थल की महत्ता अधिक है।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
