Samastipur

समस्तीपुर:मेधा छात्रवृत्ति में सफल बच्चों को किया सम्मानित

समस्तीपुर:विभूतिपुर.प्रखंड के खोकसाहा गांव स्थित निजी संस्थान के सभागार में राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता व संचालन संस्था के संस्थापक शिक्षक सह साहित्यकार राजा राम महतो ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय आय सह मेधा परीक्षा में लगभग प्रत्येक वर्ष यहां के बच्चे सफल होकर क्षेत्र का नाम ऊंचा करते आ रहे हैं।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

 

इस वर्ष भी तीन बच्चों शिवम कुमार (136 अंक),सुष्मिता कुमारी सुषमा (129 अंक), दीपक कुमार(123 अंक) प्राप्त कर सफल हुई हैं। इन्हें अब सरकार की ओर से 12 हजार रुपए सालाना, चार वर्ष मिलेंगे। इस तरह इनकी पढ़ाई आसानी से संभव हो सकेगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए व्यवस्थापक जितेंद्र कुमार ने कहा कि ये तीनों बच्चे मेहनती और विनम्र हैं।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!