Samastipur

समस्तीपुर:धर्मपुर-चकनूर रोड में 12वीं के छात्र को गोली मारी, रेफर

समस्तीपुर।मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के धर्मपुर-चकनूर रोड में बुधवार की दोपहर दो बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। उसे इलाज के सदर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि, परिजन उसे इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए, जहां घायल का उपचार जारी था। घायल युवक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के बीएड कॉलेज मोहल्ला के राकेश कुमार के पुत्र वरुण कुमार के रूप में हुई य। बताया गया कि वह बारहवीं का छात्र है।

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

 

घटना के बाद से पुलिस टीम जांच में जुटी हुई थी। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य इकट्ठा करने की तैयारी में जुटी हुई थी। घटना चकनूर रोड पर एक विवाह भवन के पास हुई, जहां वरुण अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था। इसी दौरान दो हथियारबंद युवकों ने आकर उसे घेर लिया और पीठ में गोली मार दी। फायरिंग के बाद अफरातफरी मच गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही एएसपी संजय पांडेय मौके पर पहुंचे और स्थानीय पुलिस के साथ घटनास्थल की जांच की। घायल के परिजनों से पूछताछ की गई। प्रारंभिक जांच में वरुण ने जिन दो युवकों पर गोली चलाने का आरोप लगाया है, उनकी पहचान हो चुकी है। दोनों नगर थाना क्षेत्र के धर्मपुर मोहल्ले के रहने वाले हैं। एएसपी ने बताया कि पीड़ित और आरोपित पूर्व से एक-दूसरे को जानते हैं, लेकिन गोली चलाने की असली वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। हालांकि, सूत्रों का बताना है कि आरोपी कुख्यात बदमाश है। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है । छापेमारी भी जारी है।

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!