हाजीपुर के निजी नर्सिंग होम में डॉक्टर रूपेश की मौत, जाँच में जुटी पुलिस
हाजीपुर के जोहरी बाजार स्थित एक निजी नर्सिंग होम में डॉक्टर का शव मिला है। मृतक की पहचान सीतामढ़ी जिले के मसाही गांव निवासी डॉ रूपेश कुमार सिंह (45) के रूप में हुई है।डॉ रूपेश पिछले 10 सालों से हाजीपुर में प्रैक्टिस कर रहे थे। वो कई निजी नर्सिंग होम में मरीजों को देखने जाते थे। बुधवार शाम को मरीज देखने के बाद वे जोहरी बाजार स्थित निजी नर्सिंग होम के अपने कमरे में गए थे।
गेट तोड़कर कमरे में संचालक और कंपाउंडर ने किया प्रवेश
गुरुवार सुबह 11 बजे कंपाउंडर ने मरीज के लिए डॉक्टर को कई बार फोन किया। कोई जवाब नहीं मिलने पर वह डॉक्टर के कमरे पर पहुंचा। कमरे का बाहरी गेट बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिला।
नर्सिंग होम के संचालक और कंपाउंडर ने गेट तोड़कर कमरे में प्रवेश किया। अंदर डॉ रूपेश का शव पड़ा मिला। नर्सिंग होम प्रबंधन ने तुरंत नगर थाने की पुलिस को सूचना दी। पुलिस सभी पहलु से मामले की जांच में जुटी है।
पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया शव
पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर निरीक्षण किया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और उनकी हालत बेहद दयनीय थी।
न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।
