Patna

दहेज नहीं देने पर ससुरालवालों ने महिला के साथ किया मारपीट,घर से निकाला

पटना. बंका. शभुगंज थाना क्षेत्र के बेलसीरा गांव में दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को ना कि सिर्फ गाली-गलौज किया, बल्कि मारपीट कर घर से बाहर कर दिया. जानकारी के अनुसार बेलसीरा गांव के डब्लू यादव के पुत्र नीतीश कुमार की शादी 26 मई 2024 को भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलथू सराहा गांव के सरयू यादव की पुत्री रूप कुमारी से हुई थी.

Dss WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
bihar whatsapp Channel Join Now

शादी के बाद कुछ दिन तक तो रिश्ता बेहतर रहा, लेकिन अब विवाहिता के पति नीतीश कुमार दहेज में एक लाख रुपये डिमांड करने लगा. जब उसकी पत्नी रूपा कुमारी ने अपने माता-पिता की गरीबी हालत बताते हुए मायके से दहेज लाने से इनकार कर दिया. जिसके बाद नीतीश कुमार ने अपनी पत्नी रूपा देवी को गाली-गलौज करते हुए मारपीट किया. घटना को लेकर पीड़िता रूपा कुमारी ने बताया उसके पति द्वारा ना कि सिर्फ बिजली के तार से मारपीट की गयी है, बल्कि गर्म सलाखों से भी कई जगहों पर दाग दिया गया हैं.

शनिवार को रूपा कुमारी के पति नीतीश कुमार जो ट्रक ड्राइवर है, उन्होंने बेरहम तरीके से मारपीट कर घर से बाहर कर दिया. जिसके बाद वह किसी तरह भाग कर अपने मायके पहुंची और फिर अपनी मां रेखा देवी और पिता सरयू यादव के साथ रविवार की शाम थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए अपने ही पति नीतीश कुमार पर एक लाख दहेज की डिमांड पूरी नहीं करने पर मारपीट कर घर से भगा देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

Pargati Singh

न्यूज़ टू बिहार में कई सालो में काम करने के साथ,कंटेट राइटर, एडिटिंग का काम कर रही।3 साल का पत्रकारिता में अनुभव।

error: Content is protected !!